नाहन, 18 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश के नाहन विकास खंड में साल के जंगलों (Saal Forest) में दुनिया के सबसे लंबे व जहरीला सांप-किंग कोबरा (king cobra) ने स्थाई ठिकाना (habitat) बना लिया है। उम्मीद की जा रही है कि धरती के एक शानदार जीव “नागराज” का यहां कुनबा बढ़ेगा।
दीगर है कि समूचे हिमाचल में साल के जंगल केवल पांवटा साहिब व नाहन उपमंडलों पाए जाते है। करीब अढ़ाई साल पहले किंग कोबरा कोलर के नजदीक नजर आया था। उस दौरान किंग कोबरा का एक शानदार वीडियो (King Cobra Video) सामने आया था। पहली बार पहाड़ी प्रदेश में “किंग कोबरा” की मौजूदगी के साक्ष्य (Evidence) मिले थे। इसके बाद से ये नजर नहीं आया था।
हालांकि वन्य प्राणी विभाग (WildLife Department) के साथ सांपों पर शोध (Snake Researchers) करने वाले भी किंग कोबरा को ढूंढने जंगलों में निकले थे। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब 6 महीने के भीतर ” किंग कोबरा” को तीन बार स्पॉट (Spot) किया गया है। कुल चार में से तीन वीडियो उपलब्ध है। नागराज के निवास स्थानों को खतरा पैदा हो गया है। इसी कारण इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ कंज़र्वेशन ऑफ़ नेचर(IUCN) ने 2010 में रेड लिस्ट (Red List) में सूचीबद्ध किया था। नागराज संसार का सबसे लम्बा विषधर सर्प है। इसकी लंबाई 5 से 6 मीटर तक हो सकती है। एशिया के सांपों की प्रजातियों में यह सर्वाधिक खतरनाक है।
हम इस खास पेशकश में साल के जंगलों में मौजूद किंग कोबरा से जुड़ी तीन जानकारियां दे रहे है..
- 1. करीब एक सप्ताह पहले नाहन के समीप कोटड़ी गांव में किंग कोबरा को देखा गया। हालांकि सिरमौर के मैदानी इलाकों में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती है, लेकिन नागराज की मौजूदगी मायने रखती है। 20 से 25 मिनट की पैदल चढाई में कोटड़ी से नाहन पहुंचा जा सकता है। बता दें कि बर्मा पापड़ी इलाके में 10 से 15 फुट लम्बे अजगरों (pythons) के भी ठिकाने (habitant) है
- 2. कोटड़ी से पहले कोलर इलाके के तहत जंगलोट गांव के समीप कच्ची सड़क पर इसे स्पॉट किया गया। इसकी लंबाई साढ़े 10 से 11 फुट के करीब बताई गई। नागराज अति दुर्लभ प्राणियों की श्रेणी में आता है। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ पांवटा साहिब और नाहन क्षेत्र में इसे देखा जा रहा है।
- 3. कोलर के फांदी गांव के प्रवीण ठाकुर ने इत्तफाकन बना लिया था। इसके बाद ही हिमाचल में किंग कोबरा की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क ने ही सबसे पहले इस खबर को वीडियो सहित प्रकाशित किया था, जिसके बाद वीडियो देश भर में वायरल हुआ था।
- मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
बहरहाल, हमारी आपसे अपील है कि उन्हें नुकसान न पहुंचाए। ये भी तभी आक्रामक होते है जब उन्हें हम से अपनी जान का खतरा होता है। कुदरत ने एक संतुलन के लिए ही इन्हे धरती पर जन्म दिया है। उम्मीद है आपको हमारी ये खास पेशकश पसंद आई होगी।