मंडी, 5 अगस्त : बीती 9-10 जुलाई को सराज क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम ठाकुर को बता रहें है, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। सराज के साथ अन्य स्थानों में भी त्रासदी हुई क्या उसके जिम्मेदार भी जयराम ही है।
यह सवाल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं कांग्रेसी नेताओं से किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी कर सराज में आई त्रासदी का जिम्मेदार उन्हें बता रहें है। जबकि जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी वैसा ही नुकसान हुआ है। इसका जिम्मेदार क्या कांग्रेसी जयराम को ही मानते है। वहीं जयराम ठाकुर पर आपदा प्रभावितों को राहत राशि न पहुंचाने के भी आरोप लगाए है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर कांग्रेसी पार्टी के नेता केंद्र से आई राहत राशि को आपदा प्रभावितों को छोड़ अपात्र लोगों को ही बांटने में लगे हुए है। जिस कारण केंद्र से आई राहत राशि का सही सदुपयोग न होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपात्र लोगों को राहत राशि बांटने वाले लोगों को नाम जल्द जगजाहिर किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर जनता के बीच यह अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं कि केंद्र ने प्रदेश की अभी तक कोई मदद नहीं की है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण बहुत त्रासदी हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू पात्र लोगों तक पहुंचाए यही उनसे आग्रह रहेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज तक के इतिहास में किसी भी विपक्षी नेता ने केंद्र से मदद की गुहार नहीं लगाई है, जितने प्रयास उन्होंने किए। उसी का नतीजा है कि आज केंद्र खुलकर प्रदेश की मदद के लिए आगे आया है।
वहीं, केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश की दिल खोलकर मदद की है, जिसके लिए वे उनके हमेशा आभारी रहेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा हरियाणा (Hariyana CM) के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी सराज के प्रभावितों के लिए मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए है। दो तीन दिन में सराज के प्रभावितों तक यह मदद पहुंचा दी जाएगी।