मंडी,17 जुलाई :चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर लिया गया है। 6 मील के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया था।
इस दौरान मलबा हटा रही जेसीबी मशीन भी चपेट में आ गई थी। लेकिन दूसरी मशीन ने मौके से मलबा हटा दिया। इसके बाद फिर से एकतरफा यातायात बहाल कर लिया गया है।
सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने हाईवे की बहाली की पुष्टि की है। लोडर मशीन पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों का एक लाइव वीडियो (Live Video) भी सामने आया था। वीडियो में लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए भी नजर आये। हालांकि बारिश की रफ्तार धीमी हुई है लेकिन लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।