नाहन, 5 जुलाई : विडंबना देखिए, ये कर्मचारी आपके रात्रि ठहराव व मेहमानवाजी के लिए हर वक्त पलक पावड़े बिछाकर आधी रात तक भी तैयार रहते हैं, लेकिन अपने रहने के लिए सरकार की आवासीय सुविधा नहीं है। चंडीगढ़ के महंगे घरों को किराए पर नहीं ले सकते हैं, लिहाजा चंडीगढ़ की सीमा से बाहर घरों को किराए पर लेना पड़ता है।
हिमाचल भवन चंडीगढ़ (Himachal Bhawan Chandigarh) के कर्मियों ने सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Sukhu) से मुलाकात की है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से चंडीगढ़ में आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। कर्मचारियों ने तर्क दिया है कि यूटी चंडीगढ़ (UT Chandigarh) द्वारा जनरल पूल में पंजाब, हरियाणा व केंद्रीय कर्मचारियों को सुविधा दी जा रही है। इसी पैटर्न पर हिमाचल भवन के कर्मचारियों को भी आवास की सुविधा मिल सकती है।
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपे मांगपत्र में कहा कि अलग-अलग वर्ग में 20 फ्लैटस के आबंटन से समस्या का समाधान हो सकता है। आवासीय सुविधा (residential facility) मिलने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुक्खू सरकार ने चंडीगढ़ में भी हिमाचल का हक मांगने की वकालत की है।
सीएम को सौंपे मांगपत्र में हिमाचल भवन के डीजीएम से लेकर हरेक वर्ग के कर्मचारी ने हस्ताक्षर किए हैं। बता दें )कि हिमाचल भवन के कर्मियों ने कोविड काल (Covid)में भी शानदार कार्य किया था। चंडीगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले हिमाचल के स्टुुडेंटस की शरणस्थली बना था।