पांवटा साहिब, 28 मई : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में 29 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी देते हुए विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि विद्युत प्रणाली, मंडल, नाहन द्वारा 132 kv सब स्टेशन गोंदपुर एवं 220KV गिरिनगर द्वारा 33 KV Giri Paonta Line एवं 33 KV Giri IT लाइन में शटडाउन प्रस्तावित है।
जिसके अत: 132/33/11 KV सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी ,पात्त्लियों क्षेत्र, 33 kv बद्रीपुर ,33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन, 33 kv शिल्लाई, 33 kv रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब व 33 KV Giri Paonta Line एवं 33 KV Giri IT लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
वहीं, सहायक अभियंता ने बताया कि 220 /132 केवी सब स्टेशन गिरिनगर द्वारा 33 kv रेणुका जी लाइन व ददाहू में शटडाउन रहेगा। ददाहू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र संगड़ाह, अंधेरी, चांदनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान जनता से सहयोग की अपील की है।