सोलन, 11 फरवरी : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
उ न्होंने कहा कि प्रातः 09:00 बजे से सांय 05: 00 बजे तक दोलग, प्रोंथा, ढेडघराट, मानी, सन्हेच, नेरी, मनसर, सलोगड़ा, ब्रुरी, चम्बाघाट, गुरूद्वारा चम्बाघाट एवं आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।