शिमला, 04 फरवरी : हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आरएस बाली को कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमैन नियुक्त किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने शनिवार को सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2023/02/SHIMLA...jpg)
पूजा पाठ के बाद आरएस बाली ने पदभार ग्रहण किया। आर एस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला में संतुलन बैठाने का प्रयास किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद आर एस बाली ने आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। जोकि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है। हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषज्ञों व मीडिया की राय ली जाएगी। जहां भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी वहां विकसित किया जाएगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है। हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी।