शिमला, 14 जनवरी : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन व उनके क्षेत्र के विकास के लिए चौधरी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।