शिमला, 28 दिसंबर : कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के मौके पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी देश को एकजुट करने की कोशिश कर रहे है। इस यात्रा में आम आदमी की आवाज उठाने का काम किया जा रहा है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोजाना 25 किलोमीटर पैदल चलना आसान काम नहीं है, लेकिन राहुल गांधी ने देश के लिए अपने कंधों पर यह जिम्मा लिया है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की भारत यात्रा की जमकर तारीफ की।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि संसद में सरकार के पक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। शीतकालीन सत्र में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया। बेवजह के मुद्दों पर चर्चा करती रही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विपक्ष भारत की सीमा में चीनी सेना के अतिक्रमण के बारे में चर्चा करना चाह रहा था, लेकिन सरकार ने इसका मौका नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विरोध स्वरूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठ कर प्रदर्शन किया। प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है।