सुंदरनगर, 10 दिसंबर : जिला की बल्ह पुलिस ने पैदल जा रहे एक 24 वर्षीय युवक को 291 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस के मुख्य आरक्षी रजत कुमार अपनी टीम के साथ नागचला क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान चलखा के समीप फोरलेन पर पैदल जा रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 291 ग्राम चरस बरामद की गई।
युवक की पहचान 24 वर्षीय बिमलू राम गांव ग्रामण डाकघर थलटूखोट तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।