शिमला, 03 नवंबर : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं। दोनों बड़े दलों बीजेपी व कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा ने शिमला में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पात्रा ने राहुल गांधी के हिमाचल न आने पर भी सवाल खड़े किए है।
सांबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता, नीति और नियत नहीं है। राहुल गांधी हिमाचल के प्रचार में क्यों नहीं आना चाहते। क्या स्थानीय नेताओं ने उनको मना किया है। राहुल गांधी जहां भी जाते है, कांग्रेस हारती है। सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने आई है। कांग्रेस के लिए हिमाचल हॉलिडे डेस्टिनेशन है, जबकि बीजेपी के लिए विकास डेस्टिनेशन। सोनिया गांधी शिमला में है बावजूद इसके कोई भी जनसभा क्यों नहीं कर रही है।
कांग्रेस के लिए हिमाचल पर्यटन स्थल है, इसके अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस प्रॉपर्टी और छुट्टी मनाने हिमाचल आती है, भाजपा विकास करवाने आती है। भाजपा के पीएम से लेकर आम कार्यकर्ता हिमाचल में आ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी गारंटी नहीं हैं, वह क्या गारंटी देंगें।
कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार का विरोध करती है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 की गारंटी पर सवाल उठाया है। कांग्रेस एटीएम की पार्टी है, जहां इनके कुछ एमएलए जीत जाते हैं, वहां से भ्रष्टाचार कर पैसे निकाल कर दिल्ली भेजना उनका एजेंडा होता है।
उन्होंने ओपीएस की गारंटी पर सवाल खड़ा किया और कहा कि कांग्रेस केवल ओसीएस यानि ओनली करप्शन स्कीम की गारंटी दे सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा कल अपना दृष्टिपत्र जारी करेंगी, उसमें हरवर्ग के लिए बड़ी घोषणा होगी।