मंडी, 19 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए 62 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली (Delhi) में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने बुधवार को यह सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने मंडी (Mandi) जिला की 10 की 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
मौजूदा लिस्ट के अनुसार भाजपा ने मंडी जिला में ठीक-ठाक सर्जरी की है। इस सूची के अनुसार भाजपा ने 3 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। जिनमें सरकाघाट से विधायक कर्नल इंदर सिंह, करसोग से विधायक हीरालाल व द्रंग विधानसभा से जवाहर ठाकुर शामिल है। वहीं मंत्री महेंद्र सिंह धर्मपुर से अपनी जगह बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं।
मंडी में भाजपा के उम्मीदवार…
भाजपा हाईकमान ने सिराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, करसोग से दीप राज कपूर, सुंदरनगर से राकेश जमवाल, नाचन से विनोद कुमार, द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर, जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, मंडी से अनिल शर्मा, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी व सरकाघाट से दिलीप ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।
– Apply Now हिमाचल की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता www.mbmquiz.com
वहीं बीते रोज कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें मंडी जिला के 5 हलकों से ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारा है। मंडी सदर की बात की जाए तो कांग्रेस ने कांग्रेसी नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी व पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं द्रंग हल्के से पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह चुनावी मैदान में है। सुंदर नगर से सोहनलाल ठाकुर, सिराज से ठाकुर चेतराम व बल्ह विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चौधरी चुनावी मैदान में है।