मंडी, 10 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सदर से विधायक अनिल शर्मा के फिर से भाजपा में ही बने रहने से राजनीतिक उठा पटक शुरू हो गई है। इसी के चलते बुधवार को सदर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कमेटी का भंग कर दिया। इसके बाद बुधवार को ताजा घटनाक्रम में करीब 80 कार्यकर्ताओं ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सदर कांग्रेस कमेटी के पूर्व में रहे पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर काम के बदले उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के सदर ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि पार्टी के तरफ से बिना किसी नोटिस के लोगों को पदों से हटाया जा रहा है, सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा का उपचुनाव हुआ तो हर कार्यकर्ता ने बूथ स्तर पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत के लिये दिन रात कार्य किया, लेकिन पार्टी ने उन्हें समानित करने के बजाय अपमानित किया।
रोष जताते हुए कहा कि बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी को छोड़ करी बहुत से विधायक, कार्यकर्ता और नेता जा रहे हैै, जिससे हमें लगता है कि कांग्रेस की कोई दिशा नहीं है, जिसके कारण पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3-4 दिनों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि युथ काँग्रेस, सोशल मीडिया, महिला कांग्रेस सहित 80 कार्यकर्ता कांग्रेस से इस्तीफा देगें।