ऊना, 29 सितंबर : बंगाणा की 42 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई रैफर कर दिया गया, लेकिन परिजन महिला को होशियारपुर ले गए।
जानकारी के मुताबिक बंगाणा गांव मंजू पत्नी राकेश कुमार वीरवार को मक्की की फसल की छिलाई कर रही थी। मंजू ने जैसे ही मक्की को छीलने के लिए भूमि पर रखा, तो उसमें से सांप निकलकर महिला की उंगली को काट दिया।
गंभीर अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए, जिसके बाद महिला को होशियारपुर ले गए, जहां पर महिला की हालत में सुधार आया है।