नाहन, 25 सितंबर : हिमाचल प्रदेश की प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी, शिवालिक विकास मंच के मार्गदर्शक एवं समाजसेवी पीसी अग्रवाल की धर्मपत्नी कुसुम लता अग्रवाल के निधन पर शिवालिक विकास मंच ने संवेदना प्रकट की है। दिवंगत कुसुम लता अग्रवाल के निधन की खबर पर शिवालिक विकास मंच के सदस्य शोकग्रस्त हैं।
मंच के पूर्व अध्यक्ष पीएस शर्मा, जेएस ठाकुर, संस्थापक सदस्य बृज भूषण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कौशिक तथा दिलीप सिंह पुंडीर सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वर्गीय कुसुम लता अग्रवाल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि कुसुम लता अग्रवाल एक धार्मिक और समाज सेवा में विश्वास रखने वाली महिला थी।
कुसुम अग्रवाल ने जिस प्रकार अपने जीवन साथी पूर्ण चंद अग्रवाल को अपना सहयोग दिया। इसी कारण अग्रवाल प्रशासनिक सेवाएं और सामाजिक दायित्व, धार्मिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने में कामयाब हो सकें।
81 वर्षीय स्वर्गीय कुसुम लता अग्रवाल किडनी के रोग से ग्रसित थी। लंबे समय तक इस बीमारी से जूझ रही थी। नाहन शहर का बुद्धिजीवी वर्ग स्व. कुसुम लता अग्रवाल की सेवाओं को भुला नहीं सकेगा। शिवालिक विकास मंच के सभी सदस्य बहुत ही दुखी मन से शोक प्रकट कर रहे हैं। भगवान से निवेदन करते हैं कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे। उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।