नाहन, 20 सितंबर : शहर के वयोवृद्ध समाजसेवी, वैश्य सभा व हिन्दू आश्रम ट्रस्ट के पूर्व प्रधान पूर्ण चंद अग्रवाल की धर्मपत्नी कुसुमलता का मंगलवार शाम करीब 4 बजे निधन हो गया है। 82 वर्षीय स्व. कुसुमलता के निधन पर शोक की लहर है।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक दिवंगत कुसुमलता जी का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे नाहन में किया जाएगा। वो अपने पीछे दो बेटों व दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
गौरतलब है कि समाजसेवी पूर्ण चंद अग्रवाल शहर की सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। हिन्दू आश्रम ट्रस्ट के विस्तार में भी पूर्ण चंद अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक दिवंगत कुसुमलता जीवन के अंतिम पड़ाव तक सक्रिय रही, लेकिन कुछ अरसे से तबीयत ठीक नहीं थी।