• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / चंबा में तेज बारिश और आंधी से आधा दर्जन घरों में घुसा मलबा

चंबा में तेज बारिश और आंधी से आधा दर्जन घरों में घुसा मलबा

June 20, 2022 by MBM News Network

चंबा, 20 जून : जिला में सोमवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के दौरान हरदासपुरा चामुंडा मार्ग पर दो कारें मलबे तले दब गई। साथ ही आधा दर्जन घरों में मलबा घुस गया। क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मलबे की वजह से मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग से मलबा हटाकर बहाल किया। साथ ही कारों को भी मलबे से निकाला। बता दें कि जिला में काफी समय के बाद बारिश हुई है।

वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते किसानों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलते ही मशीनरी व स्टाफ को मौके पर भेज दिया गया।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022