• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / सड़क किनारे स्थित मकान से टकराई बाइक, एक युवक की मौत…दो चोटिल 

सड़क किनारे स्थित मकान से टकराई बाइक, एक युवक की मौत…दो चोटिल 

May 23, 2022 by MBM News Network

चंबा, 23 मई : चंबा-तीसा मार्ग पर बेही के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दो सवार घायल हो गए। यह हादसा सोमवार को हुआ। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहीं, पुलिस ने हादसे के पीछे रहे कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बाइक दुर्घटना में घायल युवक 

मृतक युवक की पहचान मुकेश पुत्र बलदेव राज गांव बेही डाकघर कोटी के रूप में हुई है। वहीं, घायल आयुष व रजनीश कुमार चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। प्राप्त जानकारी तीनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव बेही की ओर वापिस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक चालक मुकेश ने नियंत्रण खोया और बाइक सड़क किनारे स्थित मकान से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई, जबकि चालक की मौत हो गई।

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022