• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / रामपुर में चिट्टा तस्करी में तीन महिलाएं गिरफ्तार

रामपुर में चिट्टा तस्करी में तीन महिलाएं गिरफ्तार

May 22, 2022 by MBM News Network

शिमला, 22 मई : जिला के रामपुर तहसील में मादक पदार्थ चिट्टा की तस्करी में संलिप्त तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 27.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

Demo Pic

थाना प्रभारी रामपुर शनिवार रात को अपनी टीम के साथ निरथ में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ महिलाएं स्थानीय लोगों को चिट्टा बेचती हैं। इस सूचना पर स्वयं एसएचओ ने कर्मचारियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छापा मारा।

मौके से तीन महिलाओं के कब्जे से 27.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तीनों महिलाओं की पहचान बीना पत्नी श्याम लाल निवासी वार्ड नंबर 2 सदलपुर महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी तहसील राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान, सुमित्रा पत्नी खाना राम निवासी वार्ड नंबर 2 सदलपुर महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी पोस्ट ऑफिस राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान और संदीपा मुर्फ शैलवी पुत्री सूरज कुमार पोस्ट ऑफिस नीरथ तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है।

रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि तीन महिलाओं को 27.98 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा और पुलिस की कारवाई लगातार जारी रहेगी।

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022