• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / सोलन : घर में छिपा रखे 24 घरेलू व 5 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त… 

सोलन : घर में छिपा रखे 24 घरेलू व 5 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त… 

May 19, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 19 मई : बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-1 में अवैध रूप से घर में रखे गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। खाद्य आपूर्ति विभाग नालागढ़ की टीम ने मौके से 29 सिलेंडर भी बरामद किए है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पकड़ा गया आरोपी 

जानकारी के मुताबिक खाद्य आपूर्ति विभाग नालागढ़ की टीम ने बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस-1 स्थित एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अनिल कुमार पुत्र सज्जन कुमार हाउसिंग बोर्ड (बद्दी)  के घर से  24 घरेलू व 5 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा विभाग ने मौके से भार तोलने की मशीन व इलेक्ट्रिक गैस ट्रांसफर मशीन भी बरामद की।  

संबंधित व्यक्ति  से जब दस्तावेज व परमिट मांगा तो सिलेंडर के भंडारण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता वआवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत बद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022