• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / हिमाचल पुलिस के निशानेबाजों ने झटके 14 मैडल, DSP विजय कुमार ने जीते दो स्वर्ण पदक

हिमाचल पुलिस के निशानेबाजों ने झटके 14 मैडल, DSP विजय कुमार ने जीते दो स्वर्ण पदक

May 19, 2022 by MBM News Network

शिमला, 19 मई : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। अचूक निशाने साध कर खाकी ने सोना, चांदी व कांस्य पदक बटोरे। पांच गोल्ड मैडल हासिल किए तो 6 रजत पदक झटके। इसके अलावा तीन कांस्य पदक भी मिले हैं।

डीएसपी विजय कुमार ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। सब इंस्पेक्टर देवराज को एक रजत पदक हासिल हुआ है। एएसआई नरेश कुमार ने एक स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। एएसआई रणजीत सिंह ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में रजत व कांस्य पदक पर कब्जा किया।

हैड कांस्टेबल शुभम कुंडलस को एक कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। कांस्टेबल राजेंद्र कुमार व नवीन चौहान ने पुलिस शूटिंग क्लब के लिए एक-एक रजत पदक हासिल किया। लेडी कांस्टेबल भावना ने एक रजत व एक कांस्य पदक पर कब्जा किया।

लेडी कांस्टेबल बीना ने एक गोल्ड मैडल पर कब्जा किया है। इसके अलावा लेडी कांस्टेबल आशा ने एक स्वर्ण व एक सिल्वर पदक हासिल किया है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022