ऊना, 13 मई : हरोली के तहत गांव बढ़ेडा स्थित नशा निवारण केंद्र में युवक की हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें हैड इंजरी आई है। जिसके चलते पुलिस ने नशा निवारण केंद्र के संचालक के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि मृतक 27 वर्षीय युवक जिला ऊना के ही गांव गोंदपुर बनेहड़ा से सम्बंधित था। जिसने बी टैक कर रखी थी और नोकरी करता था। नशे का आदी होने पर उसके घरवालों ने उसे बढ़ेडा स्थित नशा निवारण केंद्र में इलाज हेतु भर्ती करवाया था। गौरतलब है कि 6 मई को युवक की मौत पर शक जाहिर करते हुए उसके घरवालों ने इस बारे में पुलिस से शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी जांच करने की मांग की थी।
27 वर्षीय युवक को 21 अप्रैल को इलाज के लिए गांव बढ़ेडा स्थित नशा निवारण केंद्र भर्ती करवाया गया था। 5 मई की रात को उसकी अचानक मौत हो गई थी। जिस पर नशा निवारण केंद्र के प्रबंधकों ने देर रात ही उसका शव उसके गांव जाकर घरवालों के हवाले कर दिया। था। जिसके उपरांत मृतक के घरवालो ने युवक के शरीर पर कई निशान देखे। जिस पर उन्होने मौत पर शक जाहिर करते हुए इसके बारे में पुलिस को सूचित किया।
जानकारी मिलते ही डीएसपी अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नशा निवारण केंद्र का मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पूछताछ की थी और युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर युवक का पोस्टमार्टम करवाया था।
इस बारे में डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि गांव बढ़ेडा में नशा निवारण केंद्र में भर्ती युवक की वीरवार रात को हुई मौत के मामले में मृतक के घरवालों ने उसकी मौत पर शक जाहिर करते हुए इज़की शिकायत की थी। जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैड इंजरी बताई गई है। जिसके चलते नशा निवारण केंद्र के संचालक के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।