शिमला, 06 मई : जिला सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा में 5 करोड 50 लाख रुपए की लागत से सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान बनेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 8 मई को इसका शिलान्यास करेंगे।
युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, युवा सेवा एवं खेल तथा वन मंत्री राकेश पठानिया ,सांसद सुरेश कश्यप विधायक नाहन एवम पूर्व अध्यक्ष विधानसभा डॉ राजीव बिंदल भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस हॉकी मैदान के लिए 2 करोड 75 लाख रुपए की पहली किस्त वैपकौस कंपनी नई दिल्ली को जारी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले इस हॉकी मैदान से न केवल सिरमौर जिला की नवोदित उदमान हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक से खेलने के लिए सुविधाएं मिलेंगी बल्कि हिमाचल के अन्य क्षेत्रों के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रभावी मंच होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के आयोजन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।