• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / सुंदरनगर में रिहायशी मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

सुंदरनगर में रिहायशी मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

April 2, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 02 अप्रैल : सुंदरनगर उपमंडल की जड़ोल पंचायत के भागला गांव में शनिवार दोपहर एक रिहायशी मकान में आग भड़क गई, जिस कारण लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जड़ोल पंचायत के भागला गांव में धर्मपाल के घर में अचानक आग लग गई। लोगों ने जैसे ही घर में धुआं देखा तो उनके घर परिवार वालों को व फायर कर्मियों को सूचित किया। 

वहीं पर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन उस समय तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में करीब 3 लाख रुपए का नुकसान  हुआ है। वहीं मौके पर प्रशासन की टीम आगजनी से हुई घटना के नुकसान का आंकलन लगा रही है।

उधर, ग्राम पंचायत प्रधान अमरावती ने बताया कि आगजनी की घटना में 3 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में घर के तीन कमरों सहित गौशाला के दो कमरे जलकर राख हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की सहायता की जाए।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022