चंबा, 30 मार्च : सलूणी की भांदल पंचायत के चनटी के पास सियूल नदी के किनारे मिले लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू ,जम्मू कश्मीर निवासी के शव का मामला हत्या में बदल गया है। पुलिस ने मृतक की बेटी सुनीता के ब्यान के आधार पर उसके पति हिन्द कुमार निवासी चम्बा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सुनीता देवी ने अपने पति पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। सुनीता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका पति हिन्द कुमार आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता था, जिसकी वजह से उनके सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान रहती हूं। उन्होंने बताया कि इस बार जब पति हिन्द कुमार ने उसके साथ लड़ाई की तो उसने अपने माता-पिता को फोन पर आप बीती बताई। जिसके चलते 27 मार्च 2022 समय 8 बजे रात उसके पिता, भाई व अंकल मुझे मायके ले जाने मेरे घर भेंट आए।
इसी दौरान वह भाई व अंकल के साथ मायके जम्मू कश्मीर को निकल गई। मायके जाने के बाद महिला के पति ने उसके पिता के साथ गाली-गलोच करके मारपीट की व रास्ते में गहरी ढांक में धक्का दे दिया। जिससे महिला के पिता की मौत हो गई।
पुलिस ने सुनीता के ब्यान के आधार पर हिन्द कुमार के खिलाफ पुलिस थाना किहार में 302 धारा के तहत मामला दर्ज का फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा है।