मंडी, 23 मार्च : डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी के शहरी शाखा के कक्षा एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय अधिकारी व प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने शिरकत की।
इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की आकर्षक और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों के लिए भी कई फन गेम्स आयोजित की गई। स्पोर्ट्स डे पर पोटैटो रेस, प्लांटिंग रेस, बन्नी रेस, कार्डबोर्ड रेस, बॉल हैंडलिंग रेस, पिरामिड रेस आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके माता पिता ने भी भाग लिया।
इस अवसर विभिन्न खेलों में विजेता व उपविजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य के एस गुलेरिया ने इस मौके पर कहा कि कोविड कारण दो वर्षों बाद हुए इस प्रकार के समारोह से बच्चों के साथ उनके अभिभावकों व शिक्षकों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है। जिसके चलते स्कूल हर संभव प्रयास कर बच्चों की छूटी हुई पढ़ाई को पूरा करने का प्रयास करेगा।
वहीं डीएवी सिटी ब्रांच की शाखा प्रभारी सीमा आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा एलकेजी पाम ग्रुप दो के विद्यार्थियों के लिए पोटैटो रेस का आयोजन करवाया गया जिसमें अनन्या ने स्वर्ण, सताक्षी ने रजत और जयक्षी ने कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा में जयस्वी के पिता ने प्रथम, सताक्षी के पिता ने द्वितीय व अमय के पिता ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा माताओं की रेस में अमय की माता ने प्रथम, प्राची की माता ने द्वितीय और शिवाय की माता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा एलकेजी पाम ग्रुप चार के विद्यार्थियों में प्लांटिंग रेस में ध्रुव ने स्वर्ण, अनुराग ने रजत और शिवांश ने कांस्य पदक जीता। कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों की बन्नी रेस में रविश ने स्वर्ण, अर्नव गुप्ता ने रजत और अद्विक ने कांस्य पदक जीता। कक्षा एलकेजी की बट्टरफ्लाई रेस में आराध्या धवन ने स्वर्ण, नैरिती पटियाल ने रजत तथा धारवी लोहिया ने कांस्य पदक जीता।
इसी खेल में नैरिती के पिता और माता ने प्रथम स्थान, धारवी के पिता और अथर्व की माता ने द्वितीय तथा अर्नव के पिता और श्वेता की माता ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा यूकेजी रोज की कार्ड बोर्ड रेस में अयान्य ने स्वर्ण, प्रांशी व याशिका ने रजत तथा आश्वि व अन्निका ने कांस्य पदक जीता।
यूकेजी बॉल हैंडलिंग रेस में शिवांश ने स्वर्ण, समर्थ ने रजत और विहान ने कांस्य पदक जीता। अभिभावकों में अद्दृति व आयना की माता ने प्रथम, ऐशानी व शिवांश की माता ने द्वितीय तथा रिधोम्जीत व विहान के अभिभावकों ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा एलकेजी पाइन के विद्यार्थियों में रेयान के स्वर्ण, रितेश ने रजत और जॉनसन ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी कक्षा की छात्राओं में रब्बर बंद रेस में परीशा ने स्वर्ण, खुशबू ने रजत और दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीता।
कक्षा यूकेजी ट्यूलिप के विद्यार्थियों की पिरामिड रेस में वर्णित ने स्वर्ण, अद्विक ने रजत और अक्षुमन ने कांस्य पदक जीता। कक्षा यूकेजी ट्यूलिप के विद्यार्थियों की लेमन व स्पून रेस में हिमानी ने स्वर्ण, कशीन ने रजत और पावनी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त यूकेजी लिली ग्रुप में मिशिका और रयार्थ ने प्रथम, अवन्य और रिषित ने द्वितीय तथा दिविषा, हितांश और आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन इतिषा और मंदीप कौर ने किया।
समारोह में शाखा प्रभारी लोअर खलियार सीमा कपूर सहित विद्यालय के अध्यापकों में प्रतिभा, रंजुला, पूनम, तरुण पंडित, रीना, आशा, सोम बाटी, विशाल शर्मा और सुशील सेन तथा प्रतिभागी विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।