मंडी, 21 मार्च : देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोर्चा ने सोमवार को मंडी शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही शहर में एक रोष रैली निकाल कर मोर्चा के नेताओं को रिहा करने के नारे भी लगाए।
इसके बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रशासन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक मांग पत्र भेजा। मांग पत्र में नाचन मंडल ने इन नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग उठाई है।
इस मौके पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा के नाचन मंडल के अध्यक्ष सुरेश रावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार सवर्ण आयोग के गठन को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके चलते सरकार ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य को भी जेल में डालने की चेतावनी दी है जो सही नहीं है।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन की जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, नाहन में मूक प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार संगठन के नेताओं को रिहा नहीं करती है तो आने वाले समय में संगठन के द्वारा प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने क्षत्रिय व सवर्ण समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील भी की है।