सुंदरनगर, 03 मार्च : मंडी जनपद के धर्मपुर क्षेत्र की एक 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने संसार से विदा होने के बाद एक मिसाल कायम की है। दुनिया से विदा होने के बावजूद भी बुजुर्ग महिला की चारो तरफ प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर के गरली गांव की कागदू देवी जब 20 वर्ष की थी, तो उनके पति फ्रंटियर फोर्स में सेवाएं देते समय दूसरे विश्व युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे।
उनकी कोई भी औलाद नहीं थी, तब से लेकर अब तक वो पिछले 77 वर्षों से पति की मिलने वाली 80 प्रतिशत पेंशन का हिसा सामाजिक कार्य में खर्च करती रही। जिस कारण वे दुनिया से अलविदा होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों के दिलो में हमेशा कायम रहेंगी। उनकी निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है,कई लोग उस पल को भी याद कर रहे है जब महिला ने उनकी तरफ मदद के हाथ बढ़ाए थे।