बिलासपुर, 06 फरवरी : जिला में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में गत रात्रि स्वारघाट के पास एक कार से 1 किलो 658 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसमें 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार यह कार कुल्लू से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। स्वारघाट के मुख्य चौक पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी।
सुबह के समय करीब 4:35 पर एक कार कुल्लू से आ रही थी। जिसमें 6 लोग बैठे थे। जब पुलिस ने कार की तलाशी के लिए रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर चालक घबरा गया जब गाड़ी की तलाशी ली गई। तो कार के अंदर 1 किलो 600 ग्राम चरस बरामद की गई है।
आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम करण श्रीवास्तव (21) पुत्र राजेश श्रीवास्तव नारायणपुर थाना घाटलोडियां जिला अहमदाबाद, रक्षित जेठवा (29) पुत्र रविकांत जेठवा निवासी अडवन गांव सूरत, मोहम्मद जिसान (24 पुत्र मजहर शेख मुरादाबाद (UP), पंकज उमेश सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी चांदखेड़ा अहमदाबाद, आदर्श सिंह (29) राजपूत पुत्र राजेश सिंह निवासी थाना चांदखेड़ा अहमदाबाद (गुजरात), कासिम उस्समानी (29 )पुत्र शहाबुद्दीन उस्समानी सोयब नगर सूरत (गुजरात) के तौर पर की गई है।
डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिंद्रा कार से 1 किलो 658 ग्राम चरस बरामद की गई है, जिसमें 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। स्वारघाट पुलिस ने सुबह के समय करीब 4:35 पर इस गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो इसमें 1 किलो 658 ग्राम चरस बरामद की गई है। सभी आरोपियों को हिरासत में ले ले गए हैं और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।