पांवटा साहिब, 25 जनवरी : पांवटा साहिब-डाकपत्थर सड़क पर मेहरुवाला के समीप अज्ञात बाइक सवार ने ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रैफर कर दिया।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/hit-and-run-300x158.jpg)
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पांवटा साहिब-डाकपत्थर सड़क पर मेहरुवाला के समीप होमगार्ड जवान मगन सिंह ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक आया और उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मगन सिंह को सिर पर गंभीर चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
यातायात जांच व्यवस्था में अन्य होमगार्ड जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुरुवाला थाने के तहत आने वाली पुलिस चौकी सिंघपुरा में तैनात होमगार्ड जवान मगन सिंह को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी है जिससे वह घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।