आशीष शर्मा/कांगड़ा : उपमंडल फतेहपुर की पंचायत भाटियां के मजदूर की शटरिंग गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भटोली निवासी पुरुषोत्तम (36) पुलिस थाना ज्वाली के क्षेत्र समलाना में मकान की शटरिंग उतार रहा था कि इस दौरान शटरिंग की प्लेट की चपेट में आ गया।
जिसे तुरन्त घायलावस्था में पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक घायल ने प्राण त्याग दिए थे। पंचायत उपप्रधान पूर्ण शर्मा ने बताया कि उक्त मृतक पंचायत भाटिया का ही रहने वाला था। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता था और उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं।
पंचायत प्रधान सतीश कुमार व अन्य लोगों ने सरकार से गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई।