ऊना, 28 दिसंबर : महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए शिकायत सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जनवरी 2014 में इसकी शादी दिल्ली के आशीष गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व उसके परिवार वाले दहेज के लिए तंग करने लग गए। इतना ही नहीं मानसिक व शारीरिक तौर पर भी प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।