नाहन (एमबीएम न्यूज) : करीब 45 साल से कांग्रेस को अपनी निस्वार्थ सेवाएं देने वाले नंबरदार सोहन सिंह का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रेणुका जी के समीपवर्ती गांव खालाक्यार में नंबरदार सोहन सिंह ने अंतिम सांस ली। हरदिल अजीज सोहन सिंह के निधन की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैली।
चार दशकों से अधिक समय से कांग्रेस की सेवा में लगे रहे सोहन सिंह ने लगभग 20 साल तक श्री रेणुका जी विकास बोर्ड में बतौर प्रबंधक भी कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान बोर्ड ने कई उपलब्धियां अर्जित की। रेणुका यूथ कांग्रेस के महासचिव पद पर तैनात होकर उनका बेटा यशवंत ठाकुर भी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बृजराज ठाकुर ने नंबरदार सोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जैसे कार्यकर्ता पार्टी को नहीं मिल सकता है।