नाहन, 24 दिसंबर : हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन कालाअंब के इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने हथिनी कुंड स्थित बैराज का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस दौरान इंजीनियर विभाग के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने हथिनी कुंड बैराज में हाइड्रोलिक संरचनाओं और संरचनात्मक स्थिरता के साथ-साथ विद्युत उत्पादन और गेट नियंत्रण आदि के बारे में जानकारी हासिल की।
हिमालय ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के इंजीनियरिंग विंग के छात्रों ने हथिनी कुंड बैराज में विद्युत उत्पादन के अलावा जल की स्टोरेज और किस प्रकार विद्युत उत्पादन और उसकी स्टोरेज व सप्लाई की जाती है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।
इस दौरान हिमालयन ग्रुप के इंजीनियरों द्वारा विभाग के शिक्षकों और सिंचाई विभाग के इंजीनियरों के साथ जानकारी हासिल की। जूनियर इंजीनियर अमित और विकास ने बैराज संचालन और उनके घटकों के बारे में जानकारी दी। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी शुभम गुप्ता, खिलत शर्मा, अंकुश मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीपी सैनी और इलेक्ट्रिकल विभाग के यूनिक धीमान आदि ने छात्रों को विस्तृत जानकारी दी।
हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने कहा कि संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है, ताकि तकनीकी शिक्षा के बारे में छात्रों को व्यावहारिक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमालयन ग्रुप के छात्रों को समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है, ताकि छात्र प्रैक्टिकल तौर पर पारंगत हो सके।