मंडी, 12 दिसंबर : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जोनल अस्पताल मंडी भर्ती करवाया गया जहां से उनके कुछ टेस्ट लेकर उन्हें नेरचौक मेडिकल कालेज शिफ्ट किया गया है।
महेंद्र सिंह की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जोनल अस्पताल मंडी पहुंच कर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मंडी शहर के बिजनी रेस्ट हाउस में मौजूद थे और वहां उन्हें दोपहर के समय अचानक घूम सी महसूस होने लगी। जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। जोनल अस्पताल मंडी के
एमओएच डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने फोन के माध्यम से बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बीपी और सीटी स्कैन की जांच की गई है, जिसके बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है।