नाहन (एमबीएम न्यूज) : मैला प्रथा के खिलाफ डॉ. भीमराव अंबेदकर की 125वीं जयंती पर 10 दिसंबर 2015 को दिल्ली से शुरू हुई यात्रा नाहन पहुंची। वाल्मीकि सभा के सदस्य विजय चौरिया ने कहा कि यात्रा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बाद हिमाचल में दाखिल हुई। यहां पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि मैला प्रथा के खिलाफ यह यात्रा 13 अप्रैल 2016 को डॉ. अंबेदकर जी की 125वीं जयंती पर समाप्त होगी। यात्रा के अभिनंदन कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप सहोत्रा, संजय सोढ़ी, राजेंद्र पाहवा, सोहन सिंह, हरियाणा सफाई कर्मचारी आंदोलन के संयोजक राज कुमार व हिमाचल संयोजक सुरेंद्र सहोत्रा मौजूद रहे।