कांगड़ा/आशीष शर्मा : हिमाचल के कांगड़ा जनपद में एक युवक ने शादी से महज तीन दिन पहले सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। ये शादी 25 अक्टूबर को तय हुई थी। शादी से इंकार करने का फैसला लेकर ज्वालामुखी की एक पंचायत के युवक ने वधू पक्ष को शादी न करने का संदेश भेजकर चौका दिया।
शादी की तमाम तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थी। लाजमी तौर पर युवक की ऐसी हरकत से दुल्हन बनने जा रही लड़की बल्कि माता- पिता का भी सदमें में आना लाजमी था। वधू पक्ष के घर पर हर कोई शादी की तारीख का इंतज़ार कर रहा था। बेटी की बारात की राह देख रहा परिवार इस सदमें से उबरने की कोशिश कर रहा है।
युवती के मौसेरे भाई ने बताया कि घर पर सब लड़के के घर पारंपरिक रस्म “शगुन” को निभाने की तैयारी कर रहे थे। दुल्हन के घर से शगुन की रिवायत की जानी थी।
स्वजन शादी के उपहार लेने के लिए वीरवार को अम्ब बाज़ार में खरीददारी कर रहे थे .ऐसे में लड़की की मां ने बाज़ार आए उसके पापा को सूचना दी कि लड़के वालों ने संदेश भेजा है कि लड़का शादी से मना कर रहा है,ये वो आवाक रह गए। बताया गया कि शादी एक साल पहले तय हुई थी।
जानकारी ये भी मिली है कि दुल्हन बनने जा रही युवती चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। जबकि लड़का एमबीए करने के बाद सिरमौर की एक फार्मा कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है।
युवक के फैसले के बाद आनन फानन में दुल्हन पक्ष के लोग जवालामुखी की नाहरबन पंचायत में लड़के के घर गए। लेकिन घर वालों ने कहा कि उनका बेटा घर नहीं आया है। लड़के के माता पिता तथा बहनोई ने लड़की वालों को कह दिया कि लड़के की इंकार करने के पीछे की वजह उन्हें मालूम नहीं है।
परिवार को उसने कहा है कि वो शादी नहीं करना चाहता है। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़का शादी से पहले ही दहेज की बड़ी मांग कर रहा था। डिमांड पूरी करने से मना करने के कारण ही उसने तीन दिन पहले शादी से मना कर दिया।