सोलन, 24 सितंबर : जिला के परमाणु में एक निजी होटल के कर्मचारी की छत से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात भाघ सिंह होटल के बाहर परिसर में नीचे फर्श पर गिर गया। सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कुल्लू निवासी (46) भाघ सिंह सुपुत्र शिशु राम निवासी गांव घलियाड़ डाकघर वथाड़ तहसील बजांर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से निचे गिरा था।