शिमला, 26 अगस्त : हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय फायर ब्रिगेड यूनियन का गठन किया गया हैै। ये चुनाव मंडी के कर्मचारी महासंघ भवन में आयोजित किए गए। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रविंद्र कुमार शर्मा को सौंपी गई है। वहीं राजेश पराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा उप प्रधान के पद पर प्रिवेन्द्र कुमार, तपेंद्र तोमर व सत्य प्रकाश की तैनाती हुई है। महासचिव का पद शेर सिंह सकलानी को सौंपा गया है। यूनियन में जसवीर सिंह सह सचिव होंगे। इसके अलावा प्रेस सचिव, सह प्रेस सचिव, कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी क्रमशः अशोक कुमार, राकेश कुमार, दलीप कुमार व हरीश कुमार को दी गई है।
यूनियन में पवन राणा संगठन सचिव होंगे, जबकि मुख्य सलाहकार माया धर को बनाया गया है। सह सलाहकार सूरज भारद्वाज होंगे। यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों में जगजीत सिंह, देश राज, ओंकार चंद, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, केवल राम, हंस राज व राजकुमार को शामिल किया गया है।