शिमला, 24 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में पीस मील वर्करों की हड़ताल का असर परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर पड़ने लगा है। वर्कशॉप में मरम्मत के लिए बसें खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। प्रदेश में निगम की 28 वर्कशॉप में करीब 70 से ज्यादा बसें मरम्मत के लिए खड़ी हैं। निगम के पास मैकेनिक की भारी कमी है। वर्कशॉप में पीस मील वर्कर ही काम संभाल रहे हैं।
बताते चलें कि पीस मिल कर्मचारियों का टूल डाउन शेष प्रदर्शन का सातवाँ दिन है। यहां प्रदर्शन 17 तारीख से लगातार चला हुआ है और पीस मील वर्करों का कहना है कि यदि सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो टूल डाउन प्रदर्शन जारी रहेगा। पीड़ित वर्करों का कहना है कि प्रदेश सरकार तथा निगम प्रबंधन लगातार हमारा शोषण करके भविष्य को अंधकार में डाल रही है।
यह वर्कर पॉलिसी को बहाल करने की लगातार गुहार लगा रही है अपनी मांग को पूरा ना होते देखकर इन्हें भी टूल डाउन रोष प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पढ़ रहा है।
रामपुर डिपो के पीस मील वर्कर यूनियन के प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर में कुल 29 पीस मील वर्कर पर सेवाएं दे रहे हैं और परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे 950 पीस मील वर्कर हड़ताल पर हैं। यदि भविष्य में इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह आगे भी जारी रहेगा। इनके हड़ताल पर जाने से काम प्रभावित हो रहा है।इधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार और निगम प्रबंधन से वर्करों की मांगें जल्द मानने की मांग की है।