हमीरपुर, 23 अगस्त : जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को गांधी चौक पहुंची, जहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मेलन में भाग लिया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, मंत्री वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, उप सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, संजीव कटवाल, अजय राणा, सुमित शर्मा नरेंद्र अत्रि, नवीन शर्मा , वंदना विशेष रूप में उपस्थित रहें।
सुरेश कश्यप ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमीरपुर के लिए खुशी का दिन है, हमीरपुर का बेटा अनुराग ठाकुर आज हमीरपुर के प्रवास पर है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से अनुराग ठाकुर को केंद्र में विशेष मंत्रालय से नवाजा गया है, उससे पूरे देश और दुनिया में हिमाचल के नाम रोशन हो रहा है।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की आपके आशीर्वाद से ही मैं केंद्र में अच्छा काम कर सका, आपने मुझे बल दिया तो मैंने काम किया। आप मुझे 4 बार का सांसद बनाया और मुझे मेरी नई पहचान दी। जब मैं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष था तब आप नौजवानो ने मुझे ताकत दी जब लाल चौक की यात्रा बुलाई तब भी आप आए।
उन्होंने कहा कि हमारी बहनों ने दिन रात पार्टी के काम किया और मुझे जिताया। यात्रा के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा बंधन पर घर नहीं गए, जो हमारे पार्टी के कार्यकर्ता नही है वो भी आगे आकर हाथ हिला कर हमें आशीर्वाद दे रहे है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा ने एक जन आंदोलन का रूप लिया है। आज बज़ुर्गों ने भी यात्रा का इंतज़ार किया, अपने आर्शीवाद दिया गले भी लगाया। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर को यह बड़ी जिम्मेदारी, मान सम्मान नही पूरे हिमाचल को मिला है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र का सांसद होना मेरा सौभाग्य है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की मेहनत है की पूरे प्रदेश में 40 साल पूर्व के कार्यकर्ता भी हमें मिल रहे है और आशीर्वाद दे रहे है। उन्होंने कहा की हिमाचल को देवभूमि के साथ साथ खेल भूमि भी बनाएंगे। प्रेम कुमार धूमल ने मंत्री अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद देते हुए यात्रा को शुभकामनाएं देकर रवाना करवाया।