Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • हिमाचल में काली कमाई करने वाली शारब फैक्ट्री पर ED की करवाई, करोड़ो की संपत्ति जब्त 
    • किन्नौर के इन क्षेत्रों में 10 से 15 दिसंबर तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • चंबा : बिजली का बिल जमा न करवाने वाले 824 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
    • कुल्लू : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, युवक की मौके पर मौत
    • इग्नू के जनवरी 2024 सत्र के पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Support MBM NEWS
    Thursday, December 7
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर बोले, हिमाचल में सुरक्षित नहीं महिलाएं और बच्चियां
    मंडी

    कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर बोले, हिमाचल में सुरक्षित नहीं महिलाएं और बच्चियां

    नितेश सैनीBy नितेश सैनीAugust 11, 2021Updated:August 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    सुंदरनगर, 11 अगस्त : प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर इन दिनों मंडी दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए कार्य बंद कर दिए गए हैं।

      सरकार कर्ज के बोझ तले दब चुकी है। संसाधन जुटाने के लिए किसी प्रकार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बोर्डों और निगमों में बेमतलब की नियुक्तियां की जा रही हैं और महंगी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बात उन्होंने बुधवार को सुंदरनगर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। कुलदीप राठौर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह बदतमीजी के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। 

    Demo ---- Demo --

    मुख्य सचिव अनिल खाची के साथ पहले बदतमीजी की गई और बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि आपसे सही को ताश के पत्तों की तरह इधर-उधर फेंका जा रहा है जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अफसरशाही पर कोई भी नियंत्रण नहीं है।

    इस से प्रतीत हो रहा है कि सरकार को चलाने का कार्य जयराम ठाकुर नहीं महेंद्र सिंह कर रहे हैं। इसके साथ ही कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश में हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब गोलियां चल रही हैं। पिछले दस वर्षों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं।

    प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा कर रह गई हैं। कोरोना के संकटकाल में भी स्वास्थ्य उपकरणों के नाम पर घोटाले हुए हैं। राठौर ने कहा कि कर्ज के बोझ तले दब चुकी प्रदेश की भाजपा सरकार नित नई घोषणाएं कर रही हैं। जबकि इन सबके लिए बजट में कोई प्रावधान तक नहीं है। सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए चुनावी शगूफे छोड़े जा रहे हैं। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी लक्ष्मण रेखा पार करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

    इस मौके पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदेल, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, चेतराम ठाकुर, रमेश ठाकुर, लाल सिंह कौशल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleपांवटा साहिब में ज़ाइलो कार में चरस तस्करी का पर्दाफाश, 1.21 किलोग्राम खेप बरामद
    Next Article #HRTC बस और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत

    Related Posts

    हिमाचल में काली कमाई करने वाली शारब फैक्ट्री पर ED की करवाई, करोड़ो की संपत्ति जब्त 

    मुख्य समाचार 2 Mins Read

    किन्नौर के इन क्षेत्रों में 10 से 15 दिसंबर तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

    किन्नौर 1 Min Read

    चंबा : बिजली का बिल जमा न करवाने वाले 824 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

    चंबा 1 Min Read
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू : चरस तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में 3 युवक काबू 

    By MBM NewsDecember 5, 2023
    क्राइम

    सोलन : 5.22 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू 

    By MBM NewsDecember 4, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल में काली कमाई करने वाली शारब फैक्ट्री पर ED की करवाई, करोड़ो की संपत्ति जब्त 

    December 7, 2023

    राजकुमारी दीया कुमारी के ननिहाल में राजगुरु के गुरु “योगी बाबा बालक नाथ”, जानें इतिहास… 

    December 6, 2023

    हिमाचल पुलिस के इतिहास में पहली बार, ‘बिगुल’ बजाएंगी तीन लेडी कांस्टेबल, ये रोचक बातें…

    December 6, 2023

    शिक्षा विभाग की भाषा से शिक्षक संघ नाराज, ‘रिटायरमेंट’ के स्थान पर ‘टर्मिनेट’ शब्द का प्रयोग 

    December 6, 2023

    नाहन में हाटी कबीले की गूंज, ‘साड़ा हक, ऐत्थे रख’…सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    December 5, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.