शिमला, 7 अगस्त : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को चार एचएएस अधिकारियों को तबदील किया। इस संबंध में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने अधिसूचना जारी की है।
इसके तहत एचएएस सुनैना शर्मा को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा से स्थानांतरित कर डीसी कांगड़ा का ए.सी. (लीव रिजर्व) लगाया गया है। पालमपुर नगर परिषद के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे पृथ्वी पाल सिंह को कांगड़ा का जिला पर्यटन विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईटीडीपी केलांग में प्रोजेक्ट अधिकारी के पद पर अंडर ट्रांस्फर चल रहे हर्ष अमेंद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला का जनरल मैनेजर बनाया गया है।
इस पद की अतिरिक्ति जिम्मेदारी से एचएएस अधिकारी नीरज चांदला को भारमुक्त कर दिया गया है। कांगड़ा के नूरपुर में असिस्टेंट कमिश्नर कम ब्लाक डेवलपमेंट ऑफिसर रहे रोहित शर्मा को केलांग का असिस्टेंट कमिश्नर लगाया गया है। वह आईटीडीपी केलंग में प्रोजेक्ट अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।