नालागढ़ (एमबीएम न्यूज़): पंचायत समिति नालागढ़ (बीडीसी) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा ने यहां कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों को बडे अंतर से हराया। भाजपा समर्थित गुरबक्श सिंह चौधरी ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा को 14 मतों के अंतर से हराया। 40 सदस्यीय नालागढ़ बीडीसी में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के गुरबक्श सिंह को 27 मत मिले जबकि कांग्रेस के अनिल शर्मा को 13 मत मिले।
इसी तरह उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्यारों देवी को 26 मत पड़े जबकि कांग्रेस की सोनू देवी को 14 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 12 मतों के अंतर से पराजित किया । इसके साथ ही भाजपा ने बीडीसी नालागढ़ पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के जिलाध्यक्ष के एल ठाकुर ने बीडीसी पर भगवा लहराने में अहम भूमिका अदा की जबकि कांग्रेस क ी ओर से श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बाबा व पूर्व विधायक लखविंद्र राणा को इस हार से झटका लगा है।
भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने इस जीत को पार्टी की जीत करार दिया है, उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की हार करार देते हुए कहा कि बीजेपी समर्थित बीडीसी सदस्यों को डराने धमकाने की कोशिश भी की गई। लेकिन बीडीसी सदस्यों ने जीत के नतीजे के साथ ही कांग्रेस को हार का स्वाद चखा दिया है। उन्होने कहा कि बीडीसी अध्यक्ष में हुए समझौते के अनुसार तीन साल के लिए गुरबक्श सिंह चौधरी, एक साल के लिए ममता देवी और अन्तिम साल के लिए मान कौर रहेगी। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए प्यारों देवी दो साल, रामप्यारा एक साल व जसवीर कौर एक साल और सोमा देवी एक साल के लिए काबिज होगी।
इस दौरान भाजपा नेता हसंराज चंदेल, नालागढ़ मंडल भाजपा के अध्यक्ष बलदेब ठाकुर , दून मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, तरसेम चौधरी, पूर्व वाईस बीडीसी चैयरमैन बलविन्दर ठाकुर, अमित चन्देल, टेकचन्द चन्देल, जसवीर सिंह, पूर्व प्रधान राजेन्द्र धीमान, प्रधान मोहण सिंह, संजीव ठाकुर, मुख्त्यार लाडी, महेश गौतम, सुरेन्द्र सिंह, परमजीत पम्मा सहित अन्य मौजूद रहे।