रेणुका जी,22 जुलाई: निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भेनु कांदल की लापता सुनीता पत्नी कुलदीप सिंह को बरामद कर लिया गया है वो दो दिनों से लापता थी। अब सुनीता को करीब 55 घंटे बाद जंगल से ढूंढ निकाला गया है। बरसात के मौसम में उसने जंगल में ही समय गुजारा। इस दौरान जंगली जानवरों का भी खतरा हो सकता था।
रेणुका जी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है, महिला को ददाहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पति को पूछताछ के लिए पुलिस थाना रेणुका जी में लाया गया है। सुनीता के भाई राकेश ने सीएम हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। सीएम हेल्पलाइन से शिकायत मिलने के बाद पुलिस सर्च कर रही थी।
महिला के मायके पक्ष के लोगों भी उसे भेनु कांदल के जंगल में ढूंढ रहे थें। मायका पक्ष ने महिला के पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। पुलिस के मुताबिक आगामी कार्रवाई महिला के बयान देने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उधर ऐसा बताया जा रहा है कि महिला ने जंगल में चट्टान के नीचे आश्रय लिया हुआ था।