• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / 2022 तक रहूंगा सूबे का मुख्यमंत्री, कैबिनेट में फिलहाल नहीं होगा फेरबदल

2022 तक रहूंगा सूबे का मुख्यमंत्री, कैबिनेट में फिलहाल नहीं होगा फेरबदल

June 8, 2021 by MBM News Network

शिमला, 08 जून : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार को शिमला लौटे। दिल्ली प्रवास में उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के कामकाज के अलावा मंत्रियों व पार्टी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी आलाकमान के समक्ष रखा। संगठन के मुद्दों पर भी आलाकमान से चर्चा हुई। 

शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया चंडूखाने की खबरें देता है और मैं उनको साफ कह रहा हूं कि मैं जहां हूं, 2022 में भी वहीं रहूंगा। 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की बातों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। ये काम करने का समय है और वह राज्य के विकास को गति देने के लिए कृतसंकल्प हैं। मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के चयन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर भाजपा आलाकमान को निर्णय लेना है।

हिमाचल में होने वाले मंडी लोकसभा सहित फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई उपचुनाव को लेकर भी सरकार तैयार है। चुनाव आयोग जब भी घोषणा करता है चुनाव भाजपा जीतेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कोरोना कर्फ्यू में छूट पर विचार के साथ बसें चलाने पर विचार किया जाएगा। क्योंकि व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारु चलाने के लिए लगातार मांग उठ रही है तो मंत्रिमंडल की बैठक में सभी चीजों को तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई पट्टी के अलावा राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भी केंद्र से बातचीत करने व उसके सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद ज़ाहिर की। 

हिमाचल में स्पीति के पास बॉर्डर पर चीन द्वारा किए जा रहे निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी स्थिति से गृह मंत्री व रक्षा मंत्री को अवगत करवाया गया है।मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा 18 से 44 साल के लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ वैक्सीन पर राजनीति कर रहा है। जबकि मोदी लोगों के लिए काम कर रहे है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल कैबिनेट में फेरबदल नहीं होगा।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022