शिमला, 28 मई : हिमाचल प्रदेश में कोरोना से हो रही मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। राज्य में शुक्रवार को 64 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जबकि पिछले कल यह संख्या 59 थी। हालांकि कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी है।
राज्य में आज संक्रमण के 1523 मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले छह दिनों से राज्य में संक्रमितों का प्रतिदिन का आंकड़ा दो हजार से नीचे दर्ज किया जा रहा है। राज्य में आज 3148 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 18 हजार के करीब रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कांगड़ा में सबसे ज्यादा 25 मरीजों की मुत्यु हुई। इसके अलावा सोलन व सोलन में 7-7, उना में 6, मंडी में 5, बिलासपुर में 4, हमीरपुर में 3, कुल्लू व सिरमौर में 2-2, किन्नौर व चंबा में 1-1 है। आज कोरोना के कारण 25 से 40 वर्ष की आयु वाले 7 लोगों की मौत हुई। इस बीमारी से अब तक 3040 लोगों की जान गई है।
राज्य भर में आज संक्रमण के 1523 मामलों की पुष्टि हुई, वहीं 3148 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कांगड़ा में संक्रमण के सबसे ज्यादा 420 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 13 हजार 375 लोगों के कोरोना नमूनों की जांच हुई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 87 हजार 342 पहुंच गया है। इनमें सक्रिय मामले 18 हजार 495 हैं। प्रदेश में 1 लाख 65 हजार 786 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।