सोलन, 7 अप्रैल: नगर निगम के चुनाव में बड़ा उलटफेर दर्ज हुआ है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बेहद करीबी व मौजूदा में बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता वार्ड नंबर 8 से चुनाव हार गए हैं। यह चुनावी नतीजा सबसे अप्रत्याशित माना जा रहा है। चुनाव में भाजपा नेता पवन कुमार गुप्ता को 627 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस की पूनम ने 937 वोट हासिल कर एक सम्मानजनक जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहनलाल को 33 मतों पर सिमटना पडा। बता दें कि सोलन नगर निगम के चुनाव में यह सबसे हॉट सीट मानी जा रही थी। भाजपा नेता पवन गुप्ता पहले भी नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के राजनीतिक जीवन में लंबे अरस से उनके साथ जुड़े हुए हैं।
हालांकि 9:15 बजे तक 9 वार्डों में भाजपा को 5 सीटें मिल चुकी थी, जबकि कांग्रेस के झोली में 3 सीटें व एक सीट पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता की हार से पर कोई हैरान है साथ ही इसी चुनावी नतीजे की खबर समूचे शहर में आग की तरह फैलीहुई है।