सोलन, 7 अप्रैल : कालका-शिमला हाईवे पर हिमाचल कि तेजी से उभरे शहर सोलन में बीजेपी को करारा झटका लगा है। स्वास्थ्य मंत्री के घर में उस समय पार्टी को हार का सामना करना पड़ा जब तेजतर्रार नेता डॉ राजीव बिंदल को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रात 9 बजे के आसपास चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए। प्रथम चरण में 9 वार्डों में भाजपा को 5 सीटें मिल गई थी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा भाजपा को हार का सामना करना पड़ता रहा।
चौंकाने वाला नतीजा उसी समय आ गया था जब वार्ड नंबर 8 से पार्टी के दिग्गज नेता पवन गुप्ता चुनाव हार गए। 17 नंबर वार्ड का नतीजा कांग्रेस की झोली में गया इसके साथ ही कांग्रेस भाजपा की सीटों की संख्या 9 हो गई, जबकि एक नंबर वार्ड से आजाद उम्मीदवार मनीष कुमार ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को नजदीक नहीं फटकने दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी को दूसरा स्थान मिला भाजपा को उम्मीद थी कि वार्ड नंबर 17 से जीत मिलने के बाद और 8-8 का स्कोर हो जाएगा, लेकिन अंतिम नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में आया। कांटे की टक्कर में अंतिम नतीजों में कांग्रेस को 9 सीटें मिली, जबकि भाजपा को 7 पर संतोष करना पड़ा।
बता दे कि सोलन में खुद सीएम जयराम ठाकुर ने एक दिन में सात जनसभाओं को संबोधित किया था। रोचक बात यह रही कि कांग्रेस ने चुनाव की कमान विधायक राणा राजेंद्र राणा को सौंपी हुई थी जिन्होंने भाजपा के सीएम कैंडिडेट कुमार धूमल को हराकर राजनीतिक हलकों में खासी हलचल पैदा कर दी थी।
वार्ड- 1
भूपिंदर सिंह ठाकुर (भाजपा) -370
मनीष कुमार (आजाद) -726
रोमिन्दर सिंह (आम आदमी पार्टी) -22
विक्रम सिंह (कांग्रेस) 437
NOTA- 12
वार्ड- 2
पूजा (आजाद) – 77
मंजू कुमारी (आजाद)- 64
शम्मी साहनी (कांग्रेस )- 266
स्वंत्रता कुमारी सैनी (आम आदमी) 47
सुषमा शर्मा (भाजपा)- 1065
NOTA – 13
वार्ड- 3
निर्मल शर्मा (आम आदमी) 19
पार्वती तनवर (कांग्रेस) 537
रजनी (भाजपा) 573
NOTA- 11
वार्ड- 4
स्वाति (भाजपा)-440
स्वाति कारून (आजाद)-108
सोनाली (आम आदमी पार्टी)- 68
संगीता ठाकुर (कांग्रेस)-633
वार्ड- 5
अजित पाल सिंह (आम आदमी)-13
कुलभूषण (भाजपा)-492
ब्रिज मोहन शर्मा (कांग्रेस)-194
वार्ड- 6
रेखा साहनी (भाजपा)-1160
शीतल गुप्ता (कांग्रेस)-393
नोटा-11
वार्ड- 7
पूजा- कांग्रेस- 669
सुनीता देवी- आजद 274
सोना नाहर -भाजपा-487
वार्ड- 8
पवन कुमार गुप्ता- भाजपा- 627
पूनम- कांग्रेस937
मोहन लाल -आम आदमी पार्टी-33
वार्ड- 9
कमल देव शर्मा-आम आदमी पार्टी-41
शैलेन्द्र गुप्ता-भाजपा-773
सुशील कुमार-आज़ाद-10
हतींद्र पंवर-कांग्रेस-355
नोटा- 11
वार्ड-10
श्रीमती इंदु-भाजपा 658
ईशा पाराशर-कांग्रेस 690
रानी-आम आदमी पार्टी-19
वार्ड -11
अनीश ठाकुर-आम आदमी पार्टी-43
अभय- 678 कांग्रेस
अभिषेक ठाकुर-भाजपा-590
दिव्या-आज़ाद-60
वार्ड 12
उषा शर्मा-कांग्रेस 719
मंजुला-भाजपा 473
नोटा 19
वार्ड- 13
नरेंद्र कुमार-कांग्रेस-575
कुमारी भावना-आम आदमी पार्टी-44
मीरा आनंद-भाजपा578
नोटा 6
वार्ड 14
नरेश गांधी-भाजपा-240
राजीव कुमार-कांग्रेस-985
सुशील-आम आदमी पार्टी-28
नोटा 5
वार्ड 15
आशा जम्वाल-आम आदमी पार्टी-33
नेहा ठाकुर-भाजपा-455
संतोष ठाकुर-कांग्रेस-556
नोटा 8
वार्ड 16
अनिता-कांग्रेस-408
अनुराधा-आम आदमी पार्टी-12
आशा-आज़ाद-36
सपना-आज़ाद-133
सीमा -भाजपा-614
वार्ड 17
अंकुश शर्मा (आम आदमी पार्टी) 43
धर्मपाल ठाकुर (आज़ाद) 75
बंसीलाल गाजटा (आज़ाद) 83
राजेश कुमार (भाजपा) 469
विकास ठाकुर (आज़ाद) 498
सरदार सिंह ठाकुर (कांग्रेस) 833
नोटा-18