शिमला, 1 अप्रैल : कांग्रेस ने बागी तेवर अपनाने वाले पूर्व पार्षद सहित दो नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पालमपुर नगर निगम वार्ड 3 के दिलबाग सिंह व पूर्व पार्षद शशि राणा को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।